श्री एकलिंगजी मंदिर राजस्थान Ekling Ji Temple Udaipur Rajasthan
>> YOUR LINK HERE: ___ http://youtube.com/watch?v=gokwSDPkwkc
श्री एकलिंगजी का मंदिर राजस्थान के उदयपुर ज़िले में कैलाशपुरी में स्थित है| • यह स्थान उदयपुर से 22 किमी की दूरी पर स्थित है| • मेवाड़ महाराणाओ के आराध्य देव एकलिंग जी मेवाड़ के अधिपति कहलाते हैं • और महाराणा उनके दीवान कहलाते हैं। सम्पूर्ण भारत में शायद ही ऐसा कोई • राज्य होगा जहां के राजा शिव भगवान हो। इसी कारण से सभी ताम्र पत्र, • शिलालेख ,पट्टे ,परवानों में दीवान जी आदेशात लिखा गया है।भगवान शिव श्री • एकलिंग महादेव रूप में मेवाड़ राज्य के महाराणाओं तथा अन्य राजपूतो के • प्रमुख आराध्य देव रहे हैं।मान्यता है कि यहाँ में राजा तो उनके प्रतिनिधि मात्र • रूप से शासन किया करते हैं। इसी कारण उदयपुर के महाराणा को दीवाण जी • कहा जाता है।ये राजा किसी भी युद्ध पर जाने से पहले एकलिंग जी की पूजा • अर्चना कर उनसे आशीष अवश्य लिया करते थे। • इस मंदिर में भगवान् शिव एक शिवलिंग में व्यक्त हुए हैं| श्री एकलिंगजी की • मूर्ति के चार मुख हैं, जिन्हें काले संगमरमर से निर्मित किया गया है| मूर्ति के ये • चार मुख पश्चिम, पूर्व, उत्तर और दक्षिण दिशाओं की ओर देखते हुए भगवान् • ब्रह्मा, सूर्य, विष्णु और रुद्र का प्रतिनिधित्व करते हैं| इन • चारों मुखों के मध्य श्री एकलिंगजी अथवा शिवलिंग स्थापित है| शिवलिंग बीच • में स्थित है जिनके चारो और देवी पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिक • की मूर्ति है। मंदिर परिसर के अंदर, देवी सरस्वती और देवी यमुना की मूर्तियों को • भी देखा जा सकता है। मुख्य मंदिर का दरवाजा चांदी से बना है जिसके एक • दरवाजे पर गणेश और दुसरे पर कार्तिके का चित्र है जिसे देखकर लगता है कि वे • अपने पिता के रक्षक है। दो टैंक अर्थात् करज कुंड और तुलसी कुंड एकलिंगजी • मंदिर के उत्तर में दिखाई देते है। भगवान के अभिषेक के दौरान इन टैंकों का • पानी का इस्तेमाल किया जाता है। शिवरात्रि के दौरान, भगवान शिव की मूर्ति • को गहनों से सजाया गया है | अम्बा माता और कालका माता को समर्पित छोटे • मंदिर भी मंदिर परिसर में देखे जा सकते हैं। सफ़ेद संगमरमर से निर्मित, 50 • फ़ीट उँचा शिखर अत्यंत बारीक कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है| इस मंदिर में • विभिन्न देवताओं के मंदिरों का निर्माण विभिन्न लोगों द्वारा किया गया था| • मंदिर के प्रांगण में गिरधर गोपाल जी का मंदिर भी स्थित है, जिसका निर्माण • महाराणा कुम्भा ने करवाया था| • #RanaKumbha • #Ekling • #ShivMandir
#############################
